नई दिल्ली, जून 8 -- गाड़ियां महंगी हो गई हैं और पेट्रोल भी महंगा हो गया है। ऐसे में अगर आप एक ऐसी कार तलाश रहे हैं, जो अफोर्डेबल हो और शानदार माइलेज देती हो, तो हम आपकी मदद करने वाले हैं। यहां हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद कुछ अफोर्डेबल कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 7 लाख रुपये से कम है। हमारी इस लिस्ट में सीएनजी कारें भी मौजूद हैं। इनकी खास बात है कि ये एक किलो सीएनजी में 34 किलोमीटर तक चलती हैं।मारुति सुजुकी सेलेरियो मारुति की सेलेरियो भारत की सबसे अफोर्डेबल कारों में से एक है। इसमें सीएनजी के साथ 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है। इसका ARAI माइलेज 34.43 km/kg है। वहीं, इसका रियल वर्ल्ड माइलेज करीब 29 km/kg है। सेलेरियो के VXi वेरिएंट में आपको सीएनजी किट मिलेगी। इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में करीब 6.87 लाख रु...