नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- मारुति सुजुकी ने बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि इस दौरान मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon R) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बन गई। इस दौरान मारुति वैगनआर ने सालाना आधार पर 39 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 20,180 यूनिट्स कार की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 14,552 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।60% बढ़ गई स्विफ्ट की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 60 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,832 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही...