नई दिल्ली, मार्च 9 -- रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। टीम इंडिया ने 8वीं बार किसी आईसीसी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक किस टीम ने आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, आइए आज हम आपको बताते है।ऑस्ट्रेलिया के पास 10 आईसीसी ट्रॉफी तीन बार टी-20 विश्व कप जीतने के बाद भी सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीम भारतीय टीम नहीं है। इस खास रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का नाम दर्ज है और ऑस्ट्रेलिया की टीम अब भी विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाए हुए है। ऑस्ट्रेलिया सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीम है। उनके जीत के सिलसिले की शुरुआत 1...