नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के एक कर्मचारी प्रफुल्ल सिंह ने एक बड़ा कारनामा करते हुए अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है। वह सबसे कम समय में दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों की यात्रा पूरी करने वाले शख्स बन गए हैं। यह यात्रा उन्होंने 14 घंटे, 54 मिनट और 36 सेकंड में पूरी की। खास बात यह है कि प्रफुल्ल ने यह कारनामा दूसरी बार किया है। इससे पहले साल 2022 में भी उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था, हालांकि एक साल बाद ही उनका यह रिकॉर्ड टूट गया था। सिंह ने बताया कि पिछली बार मैंने डेढ़ घंटे ज्यादा समय लिया था, लेकिन इस बार वह भूल नहीं की। 'द प्रिंट' की रिपोर्ट के अनुसार प्रफुल्ल सिंह ने इस साल 23 मई को यह कारनामा किया था, जो कि अब उनके नाम पर दर्ज हुआ है। उस दिन उन्होंने सुबह 6 बजे वॉयलेट लाइन के र...