छपरा, मार्च 28 -- इंजुरी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पूरी तरह ऑनलाइन करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश डीएम ने दिये छपरा, हमारे संवाददाता। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर और जवाबदेह बनाने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए। ओपीडी में मरीजों को औसतन 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रतीक्षा समय कम करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अस्पतालों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने और पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि रोजाना देर से आने वाले डॉक्टरों की सूची डैशबोर्ड से निकालकर साझा की जाए। पिछले तीन महीनों में देर से आने वाले और सबसे कम मरीज देखने वाले 10 डॉक्टरों की पहचा...