शिवपुरी, मई 12 -- आगे-आगे थार, पीछे चल रही कारों की लंबी कतार. मध्य प्रदेश के शिवपुरी से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने गाड़ियों का लंबा काफिला निकालकर पीएम मोदी की नसीहत को गाड़ी के पहियों तले कुचल दिया है। दरअसल पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के उद्देश्य से कई सुझाव दिए थे। इनमें कारपूलिंग (वाहनों को साझा करके सफर करना) भी शामिल है। मगर विधायक द्वारा निकाले गए गाड़ियों के काफिले से कतई नहीं लग रहा है कि वो पीएम मोदी की नसीहत को जरा भी तवज्जो दे रहे हैं। अभी 700 गाड़ियों वाले काफिले का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि ताजे मामले ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। दरअसल मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अक्ष्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर अपने पदभार ग्रहण कार्यक्रम के लिए उज्जैन से भोपाल तक करीब 700...