सबसे अधिक बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण चालान हुए
नोएडा, अगस्त 1 -- नोएडा। जिले में शनिवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। सबसे अधिक 2386 चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के कारण किए गए। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल 6501 वाहनों के ई-चालान और 22 गाड़ियों को सीज किया गया। इसमें यातायात पुलिसकर्मियों ने 2443 और आईएसटीएमएस कैमरों द्वारा 4058 वाहनों के चालान किए गए। चालक द्वारा हेलमेट नहीं लगाने के कारण 2386 वाहनों के चालान किए गए। गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण 815, गलत नंबर प्लेट की वजह से 352, तेज गति में गाड़ी दौड़ाने की वजह से 425, मोडिफाइड साइलेंसर के कारण 18 और हूटर-प्रेशर हॉर्न के कारण 28 गाड़ियों के चालान किए गए। सेक्टर-62 मॉडल टाउन पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया।---...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.