छपरा, फरवरी 27 -- सबलपुर दियारा को कटाव से बचाव के लिए करें रिंग बांध का निर्माण सोनपुर में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा ने किया धरना- प्रदर्शन सोनपुर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सोनपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया और प्रदर्शन किया। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी। धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता भाकपा के अंचल सचिव डा. नरेन्द्र राय ने की। सभा को संगठन के जिला सचिव रामबाबू सिंह, ब्रजकिशोर शर्मा, विजय कुमार शर्मा, शिवजी मांझी, रमाशंकर सहनी, कुमार अरूणेश, उमेश कुमार सिंह आदि ने संबोधित करते हुए इलाके की महत्वपूर्ण समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने सबलपुर दियारा को गंगा नदी से प्रतिवर्ष होने...