गंगापार, मार्च 8 -- सत्रहवें रोजे की शब रात को नमाज तरावीह की हालत में कुरआन शुक्रवार की रात मुकम्मल हो गई। कुरआन मुकम्मल होने के बाद लीगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दिया और दुआ में शामिल हुए। नात शरीफ, बयान के बाद लोगों को प्रसाद बांटा गया। साबरी मस्जिद पंवर में शुक्रवार की रात हाफिज अहमद वली साबरी ने इमामत करते हुए कुरआन को पढ़ा। वहां मौजूद लोगों ने फूल माला पहनाकर हाफिज को मुबारकबाद दी। इसके बाद महफिल में खिताब करते हुए अब्दुल रहमान सिद्दीकी साबरी ने लोगों को रमजान मुबारक की फजीलत एवं तरावीह के बारे में फजीलत बयान की। हाफिज वली व शाकिर अली ने नात शरीफ सुनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...