नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- केरल की एक अदालत ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और डीटीबी के पूर्व अध्यक्ष ए. पद्मकुमार को सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर से सोना गायब होने से संबंधित मामले की जांच कर रही एसआईटी की दो दिन की हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विशेष सतर्कता अदालत ने श्रीकोविल (गर्भगृह) के चौखटों से सोना गायब होने के संबंध में पद्मकुमार से पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लेने के विशेष जांच दल (एसआईटी) के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। अदालत ने कहा कि हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें गुरुवार शाम को अदालत में पेश किया जाएगा। पिछले हफ्ते गिरफ्तार पद्मकुमार को पिछले गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। माकपा के पूर्व विधायक पद्मकुमार 2019 में टीडीबी के अध्यक्ष थे। एसआईटी दो मामलों की जांच कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.