कन्नौज, मई 14 -- सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नंदपुर नौली निवासी मुकेशचंद्र पुत्र रामनरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने ग्राम कसियापुर स्थित नदी हार में खेतों की सिंचाई के लिए सबमर्सिवल लगवा रखी है। सबमर्सिवल की कोठरी में खेती से जुड़ा जरूरी सामान भी रखा था। आरोप है कि बीती रात कसियापुर के एक युवक ने पहले धमकी दी और बाद में कोठरी से स्टार्टर, दवा छिडक़ने वाली मशीन, फावड़ा और रिंचें चोरी कर लीं। पीडि़त का कहना है कि आरोपी अब जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। घटना के बाद किसान में दहशत का माहौल है। पीडि़त ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सामान बरामद कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...