हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नाऊ पुरवा मजरा पसनेर गांव में गुरुवार सुबह घर के अंदर सबमर्सिबल से पानी लेने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। गांव निवासी महेंद्र कुमार (50) खेती-किसानी करते थे और छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई रामनरेश ने बताया कि महेंद्र अपने छोटे भाई श्रीपाल यादव के साथ रहते थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे महेंद्र कुमार घर के अंदर लगे सबमर्सिबल से पानी लेने गए थे। तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...