उन्नाव, नवम्बर 30 -- सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के रिसालखेडा गांव निवासी स्वास्थ्य कर्मी काे सबमर्सिबल से पानी देने से मना करना इतना महंगा पड गया कि आक्रोशित दबंगों ने युवक व उसके बेटे की जमकर पिटाई कर दी। पीडित ने पुलिस को फाेन कर मामले की जानकरी दी। पीडित के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में भी दबंगों ने मारपीट की। रविवार को पीडित युवक ने थाना बिहार पुलिस काे तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बिहार थाना क्षेत्र के रिसालखेडा गांव निवासी दुर्गेश प्रजापति ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह सुमेरपुर पीएचसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शनिवार रात करीब साढे सात बजे सुमेरपुर स्थित उसकी दुकान के बगल में एक खाली प्लाट पर खडे बबूल के पेडों में किसी ने आग लगा दी। आग लग जाने पर सुमेरपुर गांव के सुशील शुक्ला, विनाेद शुक्ला,मनाेज शुक्ला पुत्रगण स्व....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.