जयपुर, सितम्बर 22 -- बहुत से कुछ दूर होने के बावजूद भाजपा के सरकार बना लेने की खबरें तो आपने कई बार पढ़ीं होंगी। राजस्थान में भी कल अजमेर और पाली में यही देखा गया। लेकिन जयपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर नागौर में एकदम उलट ही खेला हो गया। जिले की मुंडवा नगरपालिका में सबसे बड़ा दल होने के बावजूद भाजपा ना सिर्फ अपना चेयरमैन बनाने में नाकामयाब रही, बल्कि उसे बड़ी शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी। यहां भाजपा के सभी पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी और भगवा दल के चेयरमैन उम्मीदवार को शून्य वोट मिले। मुंडवा नगरपालिका में सोमवार को चेयरमैन के लिए हुई वोटिंग में कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने बाजी मार ली। 25 सीटों वाले नगरपालिका का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा और भाजपा के शून्य पर सिमटने के बाद भी कांग्रेस-आरएलपी को एक ही वोट स...