बिहारशरीफ, जून 14 -- सबनहुआ के भूपेंद्र ने 52वीं बार किया रक्तदान फोटो : ब्लड हरनौत : पटना निजी क्लीनिक में रविवार को 52वीं बार रक्तदान करते हरनौत के रक्तवीर भूपेंद्र कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड के सबनहुआ गांव निवासी 50 वर्षीय भूपेंद्र कुमार ने रविवार को पटना में 52वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि 22 साल की उम्र में पहली बार रक्तदान किया था। तब से यह सिलसिला चल रहा है। हर तीन माह पर एक यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रहता है। वे चिकित्सा सेवा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने के बाद एक अलग अनुभव मिलता है। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस : 40 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, 22 रक्तवीरों को किया गया सम्मानित शरीर में रक्त का संचार भी ठीक बना रहता है। सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए। उनके इस नेक...