सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट पर प्रशिक्षण
धनबाद, सितम्बर 17 -- धनबाद। एसएनएमएमसीएच में परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट पर दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। 12 चिकित्सा पदाधिकारियों (प्रोवाइडर्स) ने हिस्सा लिया। अधीक्षक डॉ दिनेश गिंदौरिया के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ राजलक्ष्मी तुबिद और डॉ प्रियंका ने मास्टर ट्रेनर के रूप में इम्प्लांट से संबंधित सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट महिलाओं के लिए दीर्घकालिक गर्भनिरोधक विकल्प है, जिसकी प्रभावशीलता तीन वर्षों तक रहती है। फिलहाल यह सेवा एसएनएमएमसीएच में शुरू की गई है। आगामी चरण में सदर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद सदर अस्पताल में भी सेवा शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.