आगरा, अप्रैल 6 -- एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में हुई यूपी स्टेट पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का समापन हो गया। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने शिरकत की और कड़ी मेहनत करके पदक जीते। प्रतियोगिता में सबजूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर्स क्लासिक की स्पर्धाएं हुईं। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ. भंवर सिंह दिवाकर, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग के सचिव अमित राय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरदीप सिंह हीरा ने पुरस्कृत किया। आयोजन सचिव डॉ. गिरीश दिवाकर ने बताया कि सबजूनियर 83 किलो में कुणाल यादव प्रथम, अनंत राय द्वितीय, उत्सव सिंह तृतीय, 93 किलो में हिमांशु यादव प्रथम, पीयूष राजपूत द्वितीय, तैयब खान तृतीय, 105 किलो में शौर्य चौधरी प्रथम, पंकज शर्मा द्वितीय, यश कुमार तृतीय रहे।जूनियर वर्ग 83 किलो में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.