मेरठ, जून 4 -- प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडलीय चयन ट्रायल का आयोजन मेरठ में किया जाएगा। ट्रायल कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 7 जून को आयोजित किए जाएंगे। बालक वर्ग के ट्रायल सुबह 10 बजे तथा बालिका वर्ग के ट्रायल शाम 3 बजे से होंगे। वहीं मंडलीय चयन ट्रायल 8 जून को होंगे। बालक वर्ग की प्रदेशीय प्रतियोगिता 10 जून से 13 जून तक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 15 जून से 18 जून तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर में आयोजित होगी। सबजूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के भार वर्ग 30, 33, 35, 37, 40, 43, 46, 49, 52, 55, 58, 61, 64, 67, 70 एवं 70 प्लस किलोग्राम निर्धारित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...