सबजूनियर बालिका हैंडबाल टीम का चयन ट्रायल पांच को
कानपुर, अक्टूबर 3 -- कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता 8 से 11 अक्तूबर के बीच चित्रकूट में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम में पांच अक्तूबर को क्रमश: दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन बजे से लिया जाएगा। यह जानकारी ग्रीनपार्क स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.