बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- सबको नहीं मिलता, किस्मत वालों को ही नसीब होती है हज यात्रा मदरसा अजीजिया में दिया गया प्रशिक्षण, कागजात व अन्य जरूरी सामान से लैस हो चुके हैं आजमीन-ए-हज फोटो: हज पुरुष : हज मीटिंग में पुरुष यात्री हज महिला : हज मीटिंग में महिला यात्री। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। हज पर जाने का मुबारक मौका आ चुका है। कोलकाता से 18 व 19 अप्रैल को लोग हज के सफर पर रवाना हो जाएंगे। इस वर्ष जिले से कुल 50 लोग हज के पाक सफर पर जा रहे हैं। इनमें से 25 महिला और 25 पुरुष शामिल हैं। इन सभी लोगों को शनिवार को शहर के मदरसा अजीजिया (मुरारपुर मस्जिद) में प्रशिक्षण दिया गया। अब सभी आजमीन-ए-हज कागजात, पास्पोर्ट व अन्य जरूरी सामान से लैस हो चुके हैं। प्रशिक्षक मो. शौकत अली व इमारत-ए-शरिया के स्थानीय काजी मौलाना मंसूर आलम कासमी ने कहा कि सबको नही...