नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- कई लोग अब घर में ही पर्सनल थिएटर बनवा रहे हैं, ताकि भीड़भाड़ में जानें की बजाए, घर पर ही फेवरेट मूवी का मजा लिया जा सके। लेकिन पर्सनल थिएटर में फुल सिनेमा हॉल का मजा चाहिए, तो दमदार साउंड सिस्टम भी होने बेहद जरूरी है। अगर आपको भी घर पर थिएटर जैसा साउंड चाहिए, तो देसी ब्रांड बोट का नया साउंडबार आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। boAt ने होम ऑडियो कैटेगरी में अपना पहला ट्रूली वायरलेस साउंडबार, boAt Aavante Prime X लॉन्च किया है। यह 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड सिस्टम है। खास बात यह है कि इस साउंडबार में कुल 700W का साउंड आउटपुट मिलता है, यानी इस साउंडबार की मदद से आप घर पर ही थिएटर जैसे साउंड का मजा ले सकते हैं और अपनी फेवरेट मूवी एन्जॉय कर सकते हैं। इसका डिजाइन भी यूनिक है, क्योंकि इसमें डिटैचेबल स्टैलाइट स्पीकर मिलते है...