नई दिल्ली, मई 1 -- भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से हाइब्रिड कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेगमेंट की बात करें तो इसमें टोयोटा और मारुति सुजुकी का दबदबा साफ देखा जा सकता है। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में हाइब्रिड सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है। इनोवा हाईक्रॉस को इस दौरान कुल 62,586 नए ग्राहक मिले। हाइब्रिड मार्केट में अकेले इस कार की हिस्सेदारी लगभग 49.7 पर्सेंट रही। आइए जानते हैं इस दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही टोयोटा हाइराइडर बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी टोयोटा की ही गाड़ी अर्बन क्रूजर हाइराइडर रही। हाइराइडर ने इस दौरान 28.4 पर्सेंट की भारी बाजार हिस्सेदार...