नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- भारतीय मार्केट में मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) सेगमेंट की डिमांड में तेजी दिख रही है। अगर बीते फाइनेंशियल ईयर यानी FY2026 की बात करें तो इस दौरान भारतीय मार्केट में कुल 4,79,389 यूनिट MUV की बिक्री हुई। इस दौरान सालाना आधार पर इस सेगमेंट की बिक्री 7.3 पर्सेंट तक बढ़ गई। बता दें इस दौरान मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रही। अर्टिगा को इस दौरान कुल 1,98,876 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री 4.1 पर्सेंट तक बढ़ गई। आइए जानते हैं इस सेगमेंट के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।19% बढ़ गई किआ कैरेंस की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा इनोवा हायक्रॉस और क्रिस्टा रही। टोयोटा इनोवा ने इस दौरान 4.6 पर्सेंट की सालाना ब...