दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। मारवाड़ी कॉलेज की एनएसएस एवं एनसीसी इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को जागरूकता संगोष्ठी सह गंगासागर तालाब स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीएम सह जिला गंगा समिति के अध्यक्ष कौशल कुमार के निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. एलपी जायसवाल ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रदूषण की चपेट में है। मिथिला नदियों एवं तालाबों का घर है, लेकिन आज यहां के जल एवं जलचर विषाक्त हो गए हैं। उन्होंने आयोजन को बेहतरीन एवं अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यदि हम नदी-तलाब को स्वच्छ एवं सुंदर रखे तो वह पर्यटन स्थल बन सकता है। मूल रूप में प्रदूषण का कारण मानवीय है। यदि जन जागरूकता एवं जन सहभागिता हो तो अब भी जल स्रोत स्वच्छ एवं उपयोगी हो सकते हैं। मुख्य अतिथि लनामिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.