आदित्यपुर, अगस्त 8 -- चांडिल। ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में "सबकी योजना, सबका विकास" अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर ईचागढ़ बीडीओ एकता वर्मा उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक श्याम मुर्मू एवं भीम सिंह मुंडा ने प्रतिभागियों को जीपीडीपी के उद्देश्य, महत्व और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना पंचायतों के लिए संवैधानिक रूप से अनिवार्य योजना है, जिसका उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Chatra News: कान्हाचट्टी में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण पर दो दिनी प्रशिक्षण शुरू

हिंदी हिन्दुस्...