सबकी बात सुनी जाएगी, शांतिपूर्ण प्रदर्शन का स्वागत: डीएम
प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में शनिवार को प्रयागराज में भी विभिन्न छात्र संगठनों ने मार्च और प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों ने अलग-अलग छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी ली और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। रात में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और जो भी व्यक्ति या संगठन शांतिपूर्ण तरीके से अपना पक्ष रखना चाहता है, उसका स्वागत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रश्न पत्र लीक के विरोध मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.