नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की लखनऊ स्नातक सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की कांति सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी के अवनीश पटेल हार गए हैं। इसी सीट पर जाने-माने भविष्यवक्ता और ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा भी किस्मत आजमा रही थीं। स्मिता मिश्रा को 300 वोट भी नहीं हासिल हो पाए। स्मिता मिश्रा लखनऊ खंड स्नातक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार थीं।कांग्रेस ने दे दिया दगा? आपको बता दें कि पहले स्मिता मिश्रा ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने उन्हें एमएलसी सीट का टिकट देने का आश्वासन भी दिया था। उस समय राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय थे। हालांकि कुछ दिन पहले राज्य के कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया और पार्टी की कमान आराधना मिश्रा को दे ...