नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस मारपीट के मुद्दे पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी के साथ वे छात्र भी थे जिन्हें पुलिस ने कथिततौर पर हिरासत के दौरान बुरी तरह पीटा। इसके अलावा राहुल ने बांसुरी वादक समर को पेश किया, जिन्होंने बांसुरी पर 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' भजन की धुन बजाई। राहुल ने इसे डंडे के जवाब में प्रतीकात्मक तरीके से पेश किया। राहुल गांधी ने कहा, "डंडे का जवाब डंडे से।" इस दौरान उन्होंने पुलिस हिरासत में प्रदर्शनकारियों के साथ कथित मारपीट का आरोप भी लगाया।बांसुरी वादक समर ने हिरासत में मारपीट का लगाया आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस में समर नाम के बांसुरी वादक ने दावा किया कि उन्हें पांच अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था और सादे कपड़ो...