अररिया, फरवरी 9 -- अररिया, संवाददाता राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सात निश्चय-3.0 अंतर्गत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय के आत्मन सभागार में डीएम विनोद दुहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल आठ परिवादी पहुंचे और अपनी फ़रियादें सुनाईं। दी गई जानकारी के मुताबिक जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में भूमि सुधार और राजस्व विभाग से संबंधित मामलों की संख्या अधिक रही। इस मौके पर डीएम ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया गया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.