गोंडा, अप्रैल 4 -- गोंडा, संवाददाता। शहर में शनिवार को निजी होटल के उद्घाटन में पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव के ईरान के समर्थन पर बोले की ये उनका विचार है और सबका विचार स्वतंत्र होता है। कोई भी किसी का समर्थन कर सकता है। चुटकी लेते हुए बृजभूषण ने कहा कि मैंने उनका नाम स्वदेशी बाबा रख दिया है और स्वदेशी बाबा का विचार उनका निजी विचार हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद के बाद आतंकवाद खात्मे के बयान पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्होंने जो बयान दिया है वह सोच समझकर दिया है। नक्सलवाद को लेकर बहुत काम हुआ है। जितना काम अमित शाह ने किया उतना किसी ने नहीं किया। भारत जल्द ही आतंकवाद मुक्त होगा और अगर उन्होंने कहा है तो सही ही कहा है। वहीं, राहुल गांधी के हिमंता विश्वशर्मा पर टिप्पणी पर बोले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.