वाराणसी, अगस्त 27 -- पिंडरा। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि योगी सरकार हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रसोइया हो या कोटेदार-वह सबके विकास और सम्मान की बात सोचती है। मंगारी में बुधवार को कोटेदारों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने कोटेदार का नाम बदलकर 'अन्नपूर्णा भवन संचालक' रखा। उनका कमीशन बढ़ाकर उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुदृढ़ की। उनके लिए इस सरकार ने जितना किया, किसी और ने नहीं किया। अब कोटेदारों के लिए प्रत्येक गांव में 'अन्नपूर्णा भवन' बनाने की शुरुआत हो चुकी है। दर्जनों भवन संचालित भी होने लगे हैं। आने वाले दिनों में हर व्यक्ति आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। कोटेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पिंडरा विधायक का आभार प्रकट किया। समारोह में अन्नपूर्णा भवन संचालक अनिल सिंह, इंदल तिवार...