लखनऊ, मार्च 1 -- राधा स्वामी आश्रम में आयोजित सत्संग मोहनलालगंज। संवाददाता राधास्वामी आश्रम में चल रहे सत्संग में संत हुजूर सदीप सिंह गिल महाराज ने कहा कि सबका मालिक (परमात्मा) एक है, लेकिन इंसानों ने उसे अनेक धर्मों में बांट दिया। फिर एक धर्म को अनेक जातियों में बांट दिया। हुजूर महाराज ने कहा कि ईश्वर को बिठाने के लिए पवित्र जगह की जरूरत होती है लेकिन मनुष्य का मन साफ नहीं है। मन मैल (विकारों) से काला हो चुका है। मनुष्य आज धन दौलत, अहंकार, काम क्रोध के अधीन है। ईष्या, झूठ और दूसरों को नीचा दिखाना आज के मानव का व्यवहार बन चुका हैं। रविवार को आश्रम में दूसरे दिन हुजूर महाराज ने सत्संग को संबोधित किया। इस दौरान बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों साथ में मंच पर आसीन रहे। धार्मिक आडंबर पर तीखा प्रहार श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए हुजूर महाराज ने कह...