पीलीभीत, मार्च 8 -- बीसलपुर। गांव सफौरा में चार लोगों ने ग्रामीण को उसके मकान से घसीटकर अपनी किराये की दुकान पर ले जाकर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव सफौरा निवासी प्रदीप कुमार अपने घर पर था। गांव के जसविंदर पुत्र बलराम ने आवाज लगाई उसकी पत्नी ने जैसे ही मकान का दरवाजा खोला वैसे ही जसविंदर व उसके साथियों ने पकड़ लिया और उसे घसीटकर किराये की दुकान पर ले गए जहां लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। भीड़ न बमुश्किल बचाया। पिटाई के कारण उसके हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जसविंदर, विजय, आदित्य व नन्ही देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...