नई दिल्ली, मार्च 19 -- नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है, इस दिन सफेद रंग पहनने की मान्यता है। हालांकि, इस बार नवरात्रि का पहला दिन गुरुवार को है तो इस दिन कई लोग पीले रंग को प्राथमिकता देते हैं लेकिन नवरात्रि दिनों के अनुसार पहले दिन सफेद रंग पहना जाता है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक है। यह रंग ना केवल आपको हल्का और फ्रेश महसूस कराता है, बल्कि आपके लुक को भी बहुत ग्रेसफुल बना देता है। इसके लिए आप भारतीय अभिनेत्रियों के लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।क्यों खास है सफेद रंग? सफेद रंग मन को शांति देता है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाता है। यह रंग सादगी के साथ-साथ एक खास एलिगेंस भी देता है। नवरात्रि के पहले दिन सफेद पहनकर आप मां शैलपुत्री की ऊर्जा से खुद को जोड़ सकते हैं।किस तरह के आउटफिट चुनें? आप अपनी पसंद के ...