सफेद बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
हाजीपुर, अप्रैल 18 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज से सफेद बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इसके साथ ही चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई जिला खान निरीक्षक चंदन कुमार ने की। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गंगा नदी में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गंज स्थित एक चिमनी के तरफ से एक ट्रैक्टर उजला बालू लोडकर आ रहा था। जिसको रोका गया और कागजात की मांग की गई, लेकिन चालक ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। जिससे अवैध खनन और परिवहन के कारण राजस्व की काफी क्षति हुई है। गिरफ्तार चालक चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा निवासी स्व. भुनेश्वर राय का पुत्र राजकिशोर है। - राजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.