हरदोई, जनवरी 1 -- पिहानी। चौपहिया वाहन चालकों के लिए रात का सफर पहले ही कठिन होता है, लेकिन जब कोहरे में सड़क किनारे बनी सफेद पट्टी भी नजर न आए तो जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। जहानीखेड़ा रोड पर इन दिनों यही हालात बने हुए हैं। पिहानी से जहानीखेड़ा जाने वाला मार्ग आगे चलकर जहानीखेड़ा में दिल्ली नेशनल हाईवे से जुड़ता है। डर्रा गांव तक सड़क के दोनों किनारों और बीच में सफेद पट्टी डाली गई है, जिससे रात और कोहरे में वाहन चालकों को सड़क का अंदाजा हो सके। लेकिन वर्तमान में कई स्थानों पर यह पट्टी कूड़ा-करकट, मिट्टी और उगी झाड़ियों के कारण दिखाई नहीं दे रही है। जाजूपारा के पास स्थिति और भी गंभीर है। यहां सड़क के तुरंत बाद झाड़ियों के पीछे तालाब है, लेकिन सड़क किनारे सफेद पट्टी न दिखने से वाहन सीधे तालाब में जा सकता है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.