गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर के गोलघर इलाके में व्हाइट लाइन के अंदर खड़ी गाड़ियों को नगर निगम के ठेकेदार द्वारा उठाए जाने पर शनिवार शाम व्यापारियों और ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। बलदेव प्लाजा के सामने व्यापारियों ने टोचन वाहन को घेर लिया और पहले से लदी गाड़ियों को उतरवा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे और नगर आयुक्त अजय जैन से बातचीत के बाद रात में ही स्पष्ट सफेद पट्टी खींचने का आश्वासन मिला। गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा के सामने शनिवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब नगर निगम के ठेकेदार ने व्हाइट लाइन के भीतर खड़ी गाड़ियों को भी टोचन वाहन से उठाया जाने लगा। मौके पर मौजूद ग्राहकों एवं व्यापारियों ने इसका विरोध किया। सब का कहना था कि नगर निगम, यातायात पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.