चंडीगढ़, जनवरी 8 -- लुधियाना में खाली प्लाट में एक सफेद ड्रम में तीन हिस्सों में कटा युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का कुछ हिस्सा जला हुआ था और तेजधार हथियार से काट कर तीन टुकड़े किए गए थे। मृतक की पहचान भारती कॉलोनी निवासी 30 साल के दविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह कंप्यूटर इंजीनियर था और पांच महीने बाद मुंबई से लौटा था। घर पर सिर्फ 15 मिनट रुकने के बाद वह बाल कटवाने की बात कह कर घर से निकला था। दो दिन बाद उसकी तीन हिस्सों में कटी हुई लाश मिली। सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को तुरंत सील कर दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए।दो दिन से लापता था दविंदर शादीशुदा था और और उसकी सात महीने की एक बेटी है। वह पांच महीने पहले ही मुंबई गया था। दो दिन पहले ही वह मुंबई से लौटा था। 15 मिनट तक घर पर रुकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.