नई दिल्ली, अगस्त 18 -- सफेद कपड़े देखने में तो काफी क्लासी और सुंदर लगते हैं, लेकिन इनकी सफाई उतनी ही मुश्किल होती है। इनपर लगे दाग-धब्बों का तो छोड़ ही दो, कुछ दिनों तक नॉर्मल वॉश के बाद ही इनमें अजीब सा पीलापन आ जाता है। यही वजह है कि व्हाइट कपड़े डेली वियर के लिए बहुत से लोग प्रिफर नहीं करते हैं। क्या आपके साथ भी यही होता है? अगर हां, तो सफेद कपड़े पहनना छोड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ स्मार्ट हैक्स आपको जान लेने चाहिए। इनसे सफेद कपड़ों की चमक सालों तक बरकरार रहेगी। वहीं लगातार धोने के बाद इनपर जो अजीब सा पीलापन आ जाता है, वो भी नहीं आएगा। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं सफेद कपड़ों को नए जैसा चमकदार बनाए रखने के कुछ स्मार्ट हैक्स।सफेद कपड़ों को दूध सा चमकदार रखेंगे ये 6 हैकहैक 1- अलग से धोएं सफेद कपड़े आपके जो भी सफेद कपड़े हैं, उन्ह...