कौशाम्बी, जून 10 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के बूंदा गांव के किसानों ने सरायअकिल थाना इलाके के एक व्यापारी पर फसल खरीदने के बाद भुगतान न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर बकाया रकम दिलाने और कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि महीनों से भुगतान के लिए चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।बूंदा गांव निवासी किसान अजीज अहमद ने बताया कि उन्होंने सरायअकिल थाने के उस्मानपुर बिगहरा गांव के एक व्यापारी को करीब 1.53 लाख रुपये मूल्य का कद्दू (सफेद कद्दू) बेचा था। आरोप है कि व्यापारी ने कुछ रकम का भुगतान किया, लेकिन करीब एक लाख रुपये का बकाया पिछले दस माह से नहीं दिया है। किसान का कहना है कि शुरुआत में व्यापारी भुगतान का आश्वासन देता रहा, लेकिन अब रुपये देने से साफ इंकार कर रहा है। अजीज अ...