बाराबंकी, जनवरी 25 -- बाराबंकी। बाराबंकी से देवा हाईवे बनाने के लिए दो तरह से सर्वे किया जा रहा है। इसमें एक सर्वे सफेदाबाद से देवा जो शहर को बायपास करते हुए बन सकता है। दूसरा सर्वे किसान पथ, रिंग रोड से देवा-चिनहट हाईवे को क्रास करते हुए देवा जाएगी, फिलहाल अभी राष्ट्रीय हाईवे के अधिकारी दोनों तरीके से सर्वे कर रहे हैं, जो सबसे बेहतर होगा, वह तरीका निकाला जाएगा। बाराबंकी में पहले से ही छह हाईवे हैं। आवागमन का सुगम बनाने के लिए केंद्र और राज्य की दोनों सरकारें लगी हुई है। अब एक और हाईवे बनाने की तैयारी है। लखनऊ से यदि किसी को देवा, फतेहपुर होते हुए सीतापुर जाना है, तो वह नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अंदर होते हुए निकलना होता है। शहर के अंदर कुरौली का अतिक्रमण और उपनिबंधन कार्यालय के पास अवैध पार्किंग और पटेल तिराहे पर अनधिकृत रिक्शा स्टैंड ...