उन्नाव, अप्रैल 11 -- सफीपुर । अक्तूबर 2025 से लेकर जनवरी 2026 तक सफीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में ऐसा बड़ा बदलाव हुआ है, जिसने आने वाले चुनावों की तस्वीर को पूरी तरह बदलने के संकेत दे दिए हैं। 35 हजार से अधिक मतदाताओं की कमी ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। अक्तूबर 2025 में जहां कुल 3,46,386 मतदाता दर्ज थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 3,10,469 रह गई है। यानी कुल 35,917 मतदाता सूची से कम हो गए हैं। छह जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य से पहले जिन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल थे, उनमें से 14,178 मतदाता ऐसे पाए गए जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसके अलावा 6,619 मतदाता अनुपस्थित मिले। वहीं, 24,389 मतदाता दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं। 6,0...