आगरा, फरवरी 27 -- एजुकेट गर्ल्स की संस्थापक सफीना हुसैन को टाइम वुमेन ऑफ द ईयर 2026 की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान वैश्विक स्तर पर बदलाव लाने वाली और समानता के लिए काम कर रही महिलाओं को दिया जाता है। सफीना 16 वैश्विक सम्मानित महिलाओं में से एक हैं। इस सूची में अभिनेत्री टियाना टेलर, सिडनी मैक्लॉघलिन, लूसी ल्यू, शर्ली ली राल्फ जैसी हस्तियां शामिल हैं। सफीना ने 2007 में एजुकेट गर्ल्स संस्था की स्थापना की थी। संस्था भारत के ग्रामीण, दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों में पढ़ाई से दूर रहने वाली लड़कियों की मदद करती है। संस्था 30 हजार से अधिक गांवों और 12 राज्यों तक पहुंच बना चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...