भागलपुर, जुलाई 30 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैप्टर न्यूट्रिशन सोसाइटी ऑफ इंडिया और सफाली संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान व्याख्यान, जागरूकता अभियान और परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। पूर्व कुलपति सह संयोजक प्रो. (डॉ.) फारूक अली ने बताया कि 1 अगस्त से सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री माताओं और एक्सक्लूसिव स्तनपान के महत्व तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर मो. इस्लाम, गुलअफशा परवीन, बिजया लक्ष्मी, आरती कुमारी, पूजा कुमारी, श्वेतिका, श्रेया, सृष्टि, आरजू, श्वेता, ईशा, सोनम, अमीषा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...