सफाली युवा क्लब में महिला ईद मिलन समारोह आयोजित
भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सफाली युवा क्लब की ओर से शनिवार को महिला ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. फारूक अली ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। सफाली युवा क्लब की ओर से पिछले कई वर्षों से महिला ईद मिलन समारोह का आयोजन कर रही है। इससे आपसी प्रेम व सद्भाव की भावणा जगती है। मौके पर शमा परवीन, सलमा खातून, शिफा, तब्बस्मुम, साइमा, निधि, काजल, सोनाक्षी, प्रिया, श्वेता, खुशबू, प्रियांका आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.