सासाराम, जून 18 -- डेहरी, एक संवाददाता। शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। नगर थाना के समीप अग्रवाल ब्रदर्स के पास एक संगठित गिरोह ने बड़ी चालाकी से एक व्यक्ति की सफारी से आईफोन और लैपटॉप की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार नासरीगंज निवासी दीपक सिंह अपनी सफारी से किसी कार्य से डेहरी आए थे। शाम के समय वे अग्रवाल ब्रदर्स के पास पहुंचे, जहां उनके साथ एक व्यक्ति वाहन में ही मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और कहा कि उनकी गाड़ी से मोबिल (इंजन ऑयल) टपक रहा है। जैसे ही वाहन में बैठे व्यक्ति ने नीचे उतरकर जांच शुरू की, आरोप है कि युवक ने उनके चेहरे पर कोई संदिग्ध पदार्थ फेंक दिया, जिससे उन्हें जलन होने लगी और वे कुछ देर के लिए असहज हो गए। इसी मौके का फायदा उठाकर गिरोह का एक अन्य सदस्य गाड़ी का दरवाजा खोलकर अंदर र...