सफारी सवार बदमाश ने पुलिस पर तानी पिस्टल, दरोगा को कुचलने का प्रयास
लखनऊ, अगस्त 10 -- काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। आरा मशीन संचालक जितेंद्र सिंह की पिस्टल लूटकर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे सफारी सवार बदमाश अभिषेक ने रविवार को पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पहले उसने दरोगा को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया, फिर पिस्टल निकालकर तान दी और मौके से फरार हो गया। इस दौरान दरोगा घायल हो गए, हालांकि पुलिस ने उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल दरोगा की तहरीर पर काकोरी थाने में बदमाश के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि मलिहाबाद के नबीनगर निवासी अभिषेक पहले से ही पिस्टल लूट के मामले में फरार चल रहा था। उसने ऐशबाग निवासी आरा मशीन संचालक एवं व्यापार मंडल के महामंत्री जितेंद्र सिंह की पिस्टल लूटी थी और उन पर फायर भी झोंका था।
पुलिस का पीछा रविवार दोपहर बाद पुलिस को मुखब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.