इटावा औरैया, अगस्त 10 -- इटावा। इटावा सफारी पार्क में विश्व शेर दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के साथ स्मृति वन का शुभारम्भ भी किया गया। मुख्य अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक राम कुमार ने सफारी पार्क में बनाए गए स्मृति वन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सफारी भ्रमण को यादगार बनाने के लिए पर्यटकों के लिए एक एसी बस 9 सीटर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2022 में जन्में बब्बर शेर विश्वा का चौथा जन्म दिवस भी मनाया गया। बब्बर शेर विश्वा इटावा सफारी पार्क के नर शेर कान्हा और दिवंगत शेरनी जेनिफर की संतान है। यह भी पढ़ें- इटावा सफारी पार्क बना शेरों का आशियाना; 10 साल में 19 लायन का जन्मे, 4 गुजरात से आए यह भी पढ़ें- शेर दिवस पर बच्चों ने संभाली वन्यजीवों की कमान, बने 'मिनी जू कीपर'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...