इटावा औरैया, मार्च 9 -- इटावा, संवाददाता। इटावा सफारी पार्क में शेरनी नीरजा ने 8 मार्च की रात में चार शावकों जन्म दिया है। चारों स्वस्थ हैं और सीसीटीवी से उनकी निगरानी की जा रही है।सफारी के डायरेक्टर डा. अनिल पटेल ने बताया कि सफारी में शेरनी नीरजा ने महिला दिवस की रात को चार शावकों को जन्म दिया। रात 8.25 बजे पहले शावक को जन्म दिया। इसके बाद 9.07 बजे पर दूसरे, 9.43 पर तीसरे और 9. 59 बजे चौथे शावक को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि शेरनी नीरजा की प्रसव तिथि 3 से 8 मार्च के बीच बताई गई थी। इसको लेकर सफारी प्रशासन चौकन्ना था और लगातार निगरानी की जा रही थी। 8 मार्च की रात को नीरजा ने चार शावकों जन्म दिया। शेरनी नीरजा तीसरी बार मां बनी है। इससे पहले वह पांच शावकों को जन्म दे दे चुकी है। जिनकी सफारी में देखरेख की जा रही है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.