इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- इटावा। इटावा सफारी पार्क में शेरनी कृपा का पहला जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। शेरनी रूपा और शेर कान्हा ने शेरनी कृपा को जन्म दिया था लेकिन रूपा ने कृपा की परवरिश नहीं की। इसके कारण उसको नियोनेटल हाउस में रखा गया। कीपर और डॉक्टरों ने उसका पालन पोषण किया और अब कृपा एक साल की हो गई है। मंगलवार को सफारी पार्क प्रबंधन में कृपा का जन्मदिन मनाया। कृपा का जीवन बचाना एक बड़ी चुनौती थी, जिसमें सफारी पार्क प्रबंधन को कामयाबी मिली। वर्तमान में कृपा को उसकी मां रूपा और पिता कान्हा के साथ लायन हाउस नंबर एक में रखा गया है, जहां वह उछलकूद करती रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...